बच्चों को अंडे का सफेद भाग क्यों नहीं देना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 17:31

अंडे का सफेद भाग अधिक खाना सेहत के लिए है नुकसानदायक, हो सकती हैं ये 4 परेशानियां

अंडे के सफेद भाग खाने के नुकसान जानते हैं आप?

Side Effects of Egg White in Hindi: शरीर में प्रोटीन की पूर्ति करने के लिए अंडा (Egg) एक बेस्ट फूड स्रोत होता है। नाश्ते में अधिकतर लोग अंडे का सेवन करना पसंद करते हैं। कोई ऑमलेट बनाकर खाता है, तो कुछ लोग उबला हुआ अंडा खाना पसंद करते हैं। लंबी उम्र तक स्वस्थ रहने के लिए अंडा खाना हर किसी के लिए जरूरी है। पोषक तत्वों की बात करें, तो अंडे में प्रोटीन के अलावा, आयरन, एमिनो एसिड, विटामिन ए, बी6, बी12, फॉस्फोरस, फोलेट आदि होते हैं। अंडे के दो भाग होते हैं सफेद (एब्यूमिन) और पीला भाग जर्दी। सफेद भाग में फैट कम मात्रा में होता है। ऐसे में कुछ लोग मोटापा से बचने के लिए अंडे के सफेद भाग को अधिक खाते हैं। लेकिन, अंडे के सफेद भाग के अधिक सेवन से भी सेहत को कई तरह से नुकसान (Egg white khane ke nuksan) हो सकते हैं।
अंडे के सफेद भाग से होता है स्किन रैशेज

बच्चों को अंडा खाना पसंद होता है, लेकिन कुछ बच्चे अंडे की जर्दी से ज्यादा सफेद भाग को खाना पसंद करते हैं। इससे उनकी स्किन पर रैशेज हो सकती है, वहीं बड़े इसका सेवन अधिक करेंगे, तो उन्हें डर्मेटाइटिस (Side Effects of Egg White in Hindi) हो सकता है।
अंडे का सफेद भाग बढ़ा सकता है एलर्जी

अंडे के सफेद भाग में मौजूद एल्ब्यूमिन प्रोटीन भी शरीर में एलर्जी उत्पन्न करता है। यदि आप एक दिन में अधिक मात्रा में सफेद भाग खाते हैं, तो त्वचा पर लाल चकत्ते, सूजन, खुजली आदि समस्याएं हो सकती हैं। कुछ लोगों में उल्टी, डायरिया जैसे लक्षण भी नजर आ सकते हैं। इतना ही नहीं, गंभीर मामलों में सांस लेने में समस्या, ब्लड प्रेशर का कम होना भी नजर आ सकता है।


किडनी को पहुंच सकता है नुकसान

चूंकि, अंडे के व्हाइट हिस्से में प्रोटीन अधिक होता है, जो किडनी को इफेक्ट (Egg White Side Effects in Hindi) कर सकता है। यदि आपको पहले से ही कोई किडनी रोग है, तो अधिक प्रोटीन का सेवन नुकसान पहुंचा सकता है।
कब्ज की समस्या बढ़ाए अंडे का सफेद भाग

अंडे के सफेद भाग में प्रोटीन अधिक होता है और फाइबर की मात्रा बिल्कुल नहीं होती है। ऐसे में अंडे के सफेद भाग को पचाने में समस्या आ सकती है। खाना तभी अच्छी तरह से पचता है, जब भोजन में फाइबर अधिक हो। चूंकि, अंडे के व्हाइट हिस्से में फाइबर कम होता है, तो इसके अधिक सेवन से आपको कब्ज की समस्या हो सकती है।

अंडे का सफेद हिस्सा नहीं, ज़रूरी है पूरा अंडा खाना

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info